बनबसा में 03.22 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
बनबसा। पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 03.22 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने टीम ने चेकिंग के दौरान किरन जोशी पुत्र घनश्याम जोशी निवासी ग्राम चौखुटटी नगर पंचायत वेदकोट जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र के कब्जे से 03.22 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में एसओ लक्ष्मण सिंह जगवाण, एसआई हेमन्त सिंह कठैत, हे0कानि0प्रो0जीवन चन्द्र जोश, हे0कानि0 संजय शर्मा व हे0कानि0 रघुनाथ गोस्वामी शामिल रहे।

