पान सिंह महर चुने गए विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष
टनकपुर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचौलीगोठ में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति का गठन किया गया। प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह सामन्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्तमान सत्र में शिक्षण को उत्तम बनाने को लेकर सबसे सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पान सिंह महर को अध्यक्ष, लक्ष्मण सिंह सामंत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र प्रताप सचिव, सुनीता देवी को उप सचिव, कुंदन सिंह महर को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर गिरीश जोशी, अनिल कुमार, रामपाल शर्मा, कमला लोहिया, मनोज मौर्य, संजय पाठक, ईश्वर सिंह, दिनेश पाण्डेय, विमला महर आदि मौजूद रहे।
