चंपावतनवीनतमशिक्षा

लोहाघाट के पंकज जोशी बने कुमाऊं यूनिवर्सिटी बीएससी गोल्ड मेडलिस्ट, छात्र संघ महासचिव व अभाविप के विभिन्न दायित्वों का कर चुके हैं निर्वहन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। लोहाघाट के पंकज जोशी कुमाऊं यूनिवर्सिटी बीएससी गोल्ड मेडलिस्ट बने हैं। वे छात्र संघ महासचिव पीजी कॉलेज लोहाघाट एवं अभाविप के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल के 18वें दीक्षांत समारोह में पंकज जोशी पुत्र चन्द्र शेखर जोशी को बीएससी का गोल्ड मेडल दिया गया। पंकज के पिता चन्द्र शेखर जोशी शीतला माता मंदिर के पुजारी एवं व्यापारी हैं और माता जानकी जोशी गृहणी हैं। पंकज ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और अपने मित्र अभिषेक गहतोड़ी और प्रिंसिपल संगीता गुप्ता प्रोफेसर धर्मेंद्र राठौड़, मनोज कुमार, पंकज कुमार, प्रीति पंत, मंजुलता जोशी, एसपी सिंह, अनिता खर्कवाल, डॉ. सुमन पांडे, वीरेंद्र मौनी आदि को दिया है। पंकज भविष्य में प्रोफेसर बन देश की सेवा करना चाहते हैं। एबीबीपी प्रदेश सह मंत्री विवेक सिंह पुजारी आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पंकज की इस शानदार उपलब्धि पर रमेश चंद्र जोशी, राम दत जोशी, नारायण जोशी, प्रकाश जोशी, देवेन्द्र जोशी, गिरीश जोशी, नरेश जोशी, चंद्रशेखर जोशी, गौरव जोशी, सीमा जोशी, प्रीती जोशी, योगिता जोशी, जीवन जोशी, नवीन जोशी, बबीता जोशी, रीता जोशी, अमित जोशी, दीपांशु जोशी सहित तमाम क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई दी है।

Ad