चंपावतनवीनतम

चम्पावत के फुलवाड़़ी मेथॉडिस्ट गिरजाघर के पादरी सुरेंद्र सिंह का निधन

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत के फुलवाड़़ी मेथॉडिस्ट गिरजाघर के पादरी सुरेंद्र सिंह का निधन हो गया है। एकाएक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चम्पावत जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि हृदयगति रूकने से उनकी मौत हुई है। 70 वर्षीय पादरी सुरेंद्र सिंह के निधन पर धार्मिक और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने शोक जताया है। चम्पावत फुलवाड़ी मेथॉडिस्ट चर्च के लंबे समय तक पादरी रहे सुरेंद्र सिंह अपने अच्छे व्यवहार और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के चलते खासे लोकप्रिय थे। आज 19 सितंबर अपरान्ह तीन बजे फुलवाड़ी में उनकी अंत्येष्टि होगी।

Ad