पाटी पुलिस ने 455 ग्राम चरस के साथ एक को गिरफ्तार किया

चम्पावत। पाटी पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत 455 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को चल्थिया क्षेत्र से पाटी की पुलिस टीम ने शिवनाथ सिंह पुत्र मटरू सिंह, निवासी ग्राम ऐचता बिही, थाना नाकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से 455 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 08/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसओ रीठा दीवान सिंह जलाल, एचसीपी कृष्णानन्द भट्ट व एचसी मनोज गहतोड़ी शामिल रहे।


