चंपावतनवीनतम

पाटी का पान सिंह हत्याकांड : न्याय के लिए परिजनों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। पाटी विकासखंड के पान सिंह हत्याकांड में न्याय न मिलने पर अब मृतक के परिजनों ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की शरण ली है। उनके समक्ष परिजनों ने जल्द अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। कुमाऊं कमिश्नर ने उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
मालूम हो कि बीते 26 मार्च को पाटी ब्लाॅक के मंगलेख गांव के युवक पान सिंह हत्या की गई थी। युवक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट पाटी थाने में दी थी। पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतक के परिजनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की थी। मृतक के चाचा कुंदन सिंह ने बताया उनके भतीजे की हत्या में शामिल मदन सिंह, कृष्ण सिंह को पुलिस ने साक्ष्य होने के बावजूद गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि वह अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम, एसपी से भी मिल चुके हैं। कार्यवाही न होने पर अब उन्होंने मंडलायुक्त के समक्ष गुहार लगाई है।

Ad
Ad