पहाड़ में रिश्वत लेते हुए पटवारी हुआ रंगे हाथों गिरफ्तार
उत्तराखंड में सरकारी सेवाओं में तैनात अधिकारियों का पेट अपनी मोटी तनख्वाह व ऊपरी कमाई से भी नही भर रहा है, जिसके चलते वो आए दिन काम के एवज में लोगों से रिश्वत लेते हुए धरे जा रहे हैं। ऐसी कुछ खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है, जहां पर पटवारी को पांच हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया है। घटना के बाद से अन्य अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के स्याली निवासी मनोज सिंह ने डंगोली क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह टाकुली के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण ने भूमि की तस्दीक बैनामा प्रक्रिया के नाम पर उनसे रिश्वत मांगी। इसके बाद टीम ने शिकायत की पुष्टि करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। शनिवार को राजस्व पटवारी चौकी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।
बताते चले आरोपी प्रवीण सिंह कपकोट सूपी गांव का रहने वाला है और वर्तमान में वह मंडलसेरा में रहता है। इससे पहले विजिलेंस की टीम जिले के एक राजस्व उप निरीक्षक को जमीन का दाखिल खारिज करवाने के लिए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं अब पटवारी को गिरफ्तार किया गया है।

