उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का वाहन रोककर लोगों ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का वाहन रोककर कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। घटना अल्मोड़ा जिले की है। यह घटना तब हुई जब मंत्री विवाह समारोह से लौट रही थीं। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवाकर गाली-गलौज भी कर दी। राजस्व पुलिस ने मामले में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि मोटरमार्ग को लेकर लोगों ने मंत्री का विरोध किया था। घटना शनिवार की है। मंत्री रेखा आर्या पत्थरकोट में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थीं। आरोप है कि रात को लौटते वक्त एक बाइक और एक कार में सवार कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवा दिया। इस दौरान उनसे गाली-गलौज कर दी। बमुश्किल मंत्री के स्कॉट ने वाहन के आगे से बाइक और कार हटवाई। जिसके बाद अज्ञात वहां से भाग निकले। इधर, रविवार को मंत्री की ओर से स्कॉट कर रहे अमन नाथ ने आठ से दस अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राजस्व उप निरीक्षक कृष्ण सिंह सैलाकोटी ने बताया कि गांव में मोटरमार्ग के कटान को लेकर ग्रामीणों का विरोध था। अज्ञातों ने गाली-गलौच कर दी। तहरीर के आधार पर जान से मारने के प्रयास समेत गाली गलौज और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

Ad