क्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 10 माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पुलिस ने करीब दस माह पूर्व बीएसएनएल टावर से हुई बैटरियों की चोरी का खुलासा कर दिया है। मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना से संबंधित 04 लिथियम-आयन मोबाइल टावर बैटरियां बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 14.04.2025 को थाना कनालीछीना में सूरज सिंह सौन, निवासी जगदम्बा कॉलोनी, पिथौरागढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वे बीएसएनएल टावर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि आणागांव, कनालीछीना स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा टावर गेट का ताला तोड़कर उसमें लगी बैटरियां चोरी कर ली गई हैं।
उक्त सूचना के आधार पर थाना कनालीछीना में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना क्षेत्राधिकारी कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में संपादित की गई। विवेचना के दौरान थानाध्यक्ष कनालीछीना प्रवीण सिंह द्वारा सर्विलांस सेल के अपर उप निरीक्षक हेम चन्द्र एवं कांस्टेबल कमल तुलेरा के प्रयासों एवं सुरागरसी-पतारसी के फलस्वरूप दिनांक 08.02.2026 को चैती चौराहा, काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना से संबंधित 04 लिथियम-आयन मोबाइल टावर बैटरियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण …

  1. राहुल चौधरी उर्फ चूरन, पुत्र नैन सिंह, निवासी केशवपुरम, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष
  2. गिरीश कुमार उर्फ सचिन ठाकुर, पुत्र मेघ सिंह, निवासी न्यू शांति विहार कॉलोनी, सिथौरा रोड, जनपद बरेली (उ0प्र0), उम्र 22 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली टीम में ये रहे शामिल…

  1. थानाध्यक्ष कनालीछीना – प्रवीण सिंह
  2. हेड कांस्टेबल खीम सिंह
  3. अपर उप निरीक्षक हेम चन्द्र (सर्विलांस)
  4. कांस्टेबल कमल तुलेरा (सर्विलांस)