उत्तराखण्डक्राइमनवीनतमपिथौरागढ़

महिला का अश्लील वीडियो बनाकर आत्महत्या को उकसाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी। आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके काफी दिनों से उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही पैसे भी ऐंठ रहा था

पिथौरागढ़। महिला को आत्महत्या करने के लिये उकसाने वाले आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर काफी दिनों से शारीरिक शोषण करने के साथ ही पैसे भी ऐंठ रहा था। आखिर में महिला ने तंग होकर आत्महत्या कर ली थी। पिथौरागढ़ पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मनोज कुमार लोहिया निवासी सिरकुंच थाना झूलाघाट पिथौरागढ़ ने पहले एक महिला से जान पहचान बनाई और फिर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। आरोप है कि मनोज बार-बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल कर उससे रुपए लेता था। महिला ने किसी तरह सास और पति से बहाने बनाकर आरोपी को करीब 20 हजार रुपए दिए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी लगातार रुपयों की डिमांड कर रहा था। आखिर में परेशान होकर पीड़ित महिला ने घर ही आत्महत्या कर ली।

महिला ने आत्महत्या के समय आरोपी को वीडियो कॉल किया। वीडियो को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वीडियो में आरोपी मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। मृतका की मां ने 9 अगस्त 2024 को थाना नाचनी में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार लोहिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने जेजे कॉलोनी थाना सुभाष प्लेस दिल्ली से गिरफ्तार किया।