खटीमा : तुषार हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो महीने बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
खटीमा। करीब दो महीने पहले रोडवेज बस स्टेशन में हुए तुषार हत्याकांड के तीन अन्य फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में खटीमा कोतवाली पुलिस में सफलता प्राप्त की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को खटीमा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तीन अन्य अभियुक्तों को 15 दिसंबर 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस तहरीर में दर्ज अन्य तीन फरार अभियुक्तों को 5 फरवरी 2026 को गिरफ्तार करने में खटीमा कोतवाली पुलिस सफल हुई। सभी को जेल भेज दिया गया है।
खटीमा बस स्टेशन में गत 12 दिसंबर की देर रात्रि दो गुटों में हुई मारपीट चाकूबाजी में स्थानीय युवा तुषार शर्मा की चाकू लगने से मौत हो गई थी। हत्याकांड में खटीमा कोतवाली पुलिस हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे पहले तुषार हत्याकांड में खटीमा पुलिस ने तुषार शर्मा के पिता मनोज शर्मा की तहरीर पर हत्याकांड में शामिल हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला, शहबाज एवं पप्पू चाय वाले के मझले बेटे के खिलाफ बीएन एस की धारा 103(1)/109(1)/351 (2)/352/ 115(2) 3(5) 61(2) की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।
खटीमा कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में त्वरित एक्शन ले 13 दिसंबर की रात्रि को पुलिस मुठभेड़ मे तुषार शर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 15 दिसंबर को अन्य आरोपी गुफरान, समीर उर्फ मैरी एवं मोहम्मद सद्दीक पप्पू चाय वाले को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार पुलिस जांच में शहबाज का नाम गलत पाया गया। घटना में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया था। इस पूरे हत्याकांड में लगभग दो माह से फरार चल रहे सुभान उम्र 27वर्ष पुत्र मो सद्दीक पप्पू चाय वाला, हैदर अली उम्र 21 वर्ष पुत्र मो सद्दीक पप्पू चाय वाला, मो. रिजवान उर्फ मार्शल उम्र 18 वर्ष, मो. अकरम को 5 फरवरी 2026 को रोडवेज बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार 12 फरवरी 2025 को खटीमा में हुए तुषार हत्याकांड कांड में शामिल समस्त अभियुक्तों को पुलिस अब गिरफ्तार कर चुकी है। चार अभियुक्तों को हत्याकांड के समय तो तीन फरार अभियुक्तों को 5 फरवरी 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

