क्राइमदेशनवीनतम

6 हजार शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूजा शर्मा पहुंची जेल, मर्डर के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने की कार्रवाई

Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। लड़की ने 13 मार्च 2022 की रात आंखों के सामने बड़े भाई की हत्या होने का दावा किया। अंतिम संस्कार के बाद चिता की राख अपने शरीर पर मल कसम खाई थी…. अब तक वह 6000 से ज्यादा लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। एक एनजीओ भी बनाया। देश-विदेश में 32 साल की यह लड़की चर्चा में है। नंद नगरी में 8 नवंबर की रात सन्नी मेहरा (25) का बेरहमी से कत्ल हुआ। पुलिस ने इस चर्चित लड़की समेत दो को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी रवि शर्मा फिलहाल फरार है।

लड़की का नाम पूजा शर्मा है, जो ‘ब्राइट द सोल फाउंडेशन’ नाम की एनजीओ चलाती है। लावारिस शवों के संस्कार से सुर्खियों में आने के बाद एनजीओ को काफी जगह से मदद मिलने लगी। सोशल मीडिया पर 7 लाख 11 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स है। पुलिस के मुताबिक, नंद नगरी बी-1 ब्लॉक में 13 मार्च 2022 को रामेश्वर उर्फ छटंकी (32) की गोली मार कर हत्या की गई। वह कातिलाना हमले के केस में परोल लेकर बाहर आया था, जो पूजा का बड़ा भाई था।

Ad

पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया था कि गौरव उर्फ गोलू को मामूली बहस में छटंकी ने चाकू मार दिया था। कुछ देर में गोलू के घर से विशाल उर्फ भोपू और सतीश उर्फ मोगली भी आए। भोपू ने छटंकी के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूजा अपने बयान पर कायम रही। इससे तीनों को जमानत नहीं मिली। छटंकी की हत्या के वक्त एक और बड़ा भाई रवि शर्मा जेल में था। पूजा दावा करती थी कि छटंकी की हत्या के वक्त पिता बीमार थे। इसलिए अंतिम संस्कार उसे ही करना पड़ा था। इसके बाद ही उसने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने की ठानी।

पुलिस अफसरों का कहना है कि 5 नवंबर की रात को सन्नी मेहरा बी-1 ब्लॉक एरिया में ई-रिक्शा में बैठकर शराब पी रहा था। दरअसल पूजा और उसके भाई को शक था कि वह भी छटंकी की हत्या में शामिल था। रवि शर्मा उसे पकड़कर पार्क में ले गया और लोहे की बेंच पर उसे केबल वायर से बांधा। एक अन्य रवि के साथ मिलकर आधे घंटे तक डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूजा भी वहां पहुंची। उसने भाई रवि को हत्या के लिए उकसाया और जमानत कराने का भरोसा दिया। रवि वहां से निकला और करीब 20 मिनट बाद पिस्टल के साथ लौटा और बेंच पर जख्मी बंधे पड़े सन्नी की छाती और कनपटी पर चार गोलियां मारीं।