देशनवीनतमलोकसभा चुनाव 2024

वायनाड व राय बरेली में राहुल गांधी की बंपर बढ़त, अमेठी से लगातार पिछड़ रही हैं स्मृति ईरानी

ख़बर शेयर करें -

केरल की वायनाड लोकसभा सीट के अभी तक के रुझानों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और सीपीआई के वरिष्ठ नेता एनी राजा से है। वैसे तो कांग्रेस और सीपीआई राष्ट्रीय स्तर पर INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन केरल में ये दोनों पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अमेठी से स्मृति ईरानी लगातार पीछे चल रही हैं। अब वह 78 हजार वोटों से पीछे हैं।

अभी तक की मतगणना के मुताबिक, राहुल गांधी को साढ़े 5 लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं। वहीं एनी राजा 2 लाख 46 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं. के सुरेंद्रन एक लाख 28 हजार से अधिक वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी 2.12 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को अब तक तीन लाख 82 हजार 467 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 170104 मत मिले। राहुल गांधी दो लाख 12 हजार वोटों से आगे हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 11631 मत मिले।

2014 और 2019 के नतीजे
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने बंपर जीत हासिल की थी। उन्हें 7 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत लगभग 65 था। इस चुनाव में CPI के पीपी सुनीर दूसरे नंबर पर रहे थे। उनके खाते लगभग 25 परसेंट वोट आए थे। उन्हें लगभग 2 लाख 75 हजार वोट मिले थे। वहीं भारत धर्म जन सेना के तुषार वेल्लापल्ली को लगभग 79 हजार वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 7 था। तुषार वेल्लापल्ली तीसरे नंबर पर रहे थे।

Ad