चंपावतजनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

राजू गड़कोटी बने चम्पावत भाजपा के जिला मीडिया संयोजक

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट/चम्पावत। राज्य आंदोलनकारी व समाजसेवी राजू गड़कोटी को भारतीय जनता पार्टी का जिला मीडिया संयोजक बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश नेतृत्व की सहमति पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने पूर्व छात्र नेता राजू गड़कोटी को मीडिया संयोजक बनाया है।

राजू गड़कोटी छात्र जीवन से ही संघर्षशील रहे हैं। वे बाल कल्याण समिति के सदस्य भी रहे हैं। राम जन्मभूमि के लिए धन संग्रह एवं अक्षत वितरण जैसे कार्यक्रमों में भी संयोजक की भूमिका में रहे। पार्टी का मीडिया संयोजक बनाए जाने पर राजू गड़कोटी ने प्रदेश नेतृत्व सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अन्य का आभार जताया है। कहा है कि वह पूर्व से ही संगठन के सिपाही के नाते संगठन के लिए अपना समय देते हुए आए हैं और आगे भी प्रयास करेंगे कि वह संगठन के कार्य को जनजन तक पहुंचा कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। राजू गड़कोटी को पार्टी में दायित्व मिलने पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, पूरन मेहरा, प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, सुभाष बगौली, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पालिकाध्यक्ष चम्पावत प्रेमा पांडेय, शंकर पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जोशी, संयोजक गौरव पांडेय, गिरीश कुवंर, देवेंद्र पाटनी, राकेश बोहरा, जगदीश जोशी, जगदीश बोहरा, सुनील पुनेठा, कैलाश बोहरा, कमलेश भट्ट, राजू अधिकारी, कैलाश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, महेंद्र ढेक, जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी, सूरज कुमार, भास्कर गड़कोटी, सचिन जोशी, राजेश बिष्ट, गौरव पांडेय, अर्जुन मेहरा, लोहित खोलिया, चंद्रशेखर बगौली, सुरेंद्र बोहरा समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

Ad Ad

Ad Ad