जनपद चम्पावतनवीनतम

चम्पावत में आयोजित हुआ रक्षा बंधन समारोह, महिलाओं ने सीएम धामी को बांधी राखी, सीमांत के मंच भी पहुंचे मुख्यमंत्री

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधती महिलाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शनिवार को गौरल चौड़ मैदान में आयोजित रक्षाबन्धन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले उन्होंने टीआरसी चम्पावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया। गौरल चौड़ मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने सभी को प्रणाम व नमन कर सबका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा की मृदुल स्नेह अटूट विश्वास और समर्पण से परिपूर्ण भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी को हार्दिक बधाई। रक्षाबंधन आप सभी के जीवन में अपार खुशियां और नई उमंग लाए, यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का रक्षाबंधन का पर्व हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस बार रक्षाबंधन का पर्व आजादी के अमृत महोत्सव में हो रहा है और 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 75 वर्षों में देश ने जितनी उपलब्धियां हासिल की हैं, जितने क्षेत्रो में नए अनुसंधान किए हैं, नए काम किए गए हैं, ज्ञान विज्ञान में नई खोजें की हैं, देश ने उन्नति की व प्रगति की है और देश को गति मिली है, उन सब को सजाने का और जानने का भी दिन है।

चम्पावत के सीमांत मंच में सीएम पुष्कर सिंह धामी को राखी बांधती महिलाएं।


इस वर्ष हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाला हर.घर झंडा अभियान प्रारंभ हो गया है। यह समय देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनिकों के साथ ही साहस एवं वीरता से परिचित होने एवं उनको स्मरण करने का भी है। 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे और इस अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत को गढ़ने को नया रूप दिया जाएगा। उन्होंने सभी नौजवानों, छात्र, छात्राओं, सरकारी विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अनुरोध करने के साथ ही अपील की कि आज से देश के देश में एक बड़ा अभियान हर घर तिरंगा प्रारम्भ हो रहा हैं सभी अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में पिछले 8 वर्षों में हमारे भारत को एक नई पहचान दी है। हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी के कालखंड में लगातार आगे बड़ रहा है। आज हम कई क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं क्योंकि आज भारत के पास एक ऐसा नेतृत्व है जिसने हमारे अंदर एक विश्वास तथा आशा की नई किरण पैदा की है। उन्होंने देश के प्रति देशभक्ति का प्रदर्शन करने के लिए तीन दिवसीय अभियान (13 अगस्त से 15 अगस्त) हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने राज्य के लोगों को अपने घरों, कार्यालयों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के बाद आने वाले 25 साल देश के लिए अमृत काल के रूप में जाना जाएगा। आने वाले समय में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत होगा। एक शक्तिशाली भारत होगा जो दुनिया को दिशा दिखाएगा। कार्यक्रम में वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी, सीए की धर्मपत्नी गीता धामी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी दीपक मेहरा, श्याम नारायण पांडे, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला समेत तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री सीमात के मंच में पहुंचे और लोगों को संबोधित किया। यहां पर भी महिलाओं ने सीएम को राखी बांधी।

चम्पावत के सीमांत मंच में तिरंगा लहरा कर सीएम पुष्कर सिंह धामी का स्वागत करते स्कूली बच्चे।
Ad