जनपद चम्पावत

चम्पावत में अच्छू बने चिकन मीट एसोसिएशन के प्रतिनिधि

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। व्यापार संघ के अध्यक्ष विजय चौधरी विक्की ने नफीस अहमद कुरेशी उर्फ अच्छू को चिकन एवं मीट एसोसिएशन का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। सभी व्यापारियों द्वारा इस निर्णय का समर्थन किया। चम्पावत में रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष विजय चौधरी की अध्यक्षता और महासचिव नवल जोशी के संचालन में चिकन और मटन शॉप व्यापारियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। व्यापार संघ पदाधिकारियों ने सभी चिकन और मीट व्यवसायियों से दुकान में रेट लिस्ट चस्पा करने और कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, सतीश तिवारी, केदार दत्त जोशी, श्याम पांडेय, एनडी गड़कोटी, विकास साह, मयूख चौधरी, नवीन सुतेड़ी, राजेंद्र बोहरा, रोहित बिष्ट, मोहन बिष्ट, शकील अहमद, अंसार अहमद, सिकंदर, मो.आलम, बिलाल अहमद, शकील अहमद, शराफत, प्रेम गिरी, अल्ताफ कुरैशी, सलमान कुरैशी और मुख्तयार आदि मौजूद रहे।

Ad