टनकपुर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, पालिका की ओर से बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी किए गए सम्मानित

टनकपुर। क्षेत्र में 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया। जहां पर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने झंडा फहराया। उसके बाद पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार एवं समस्त सभासदों ने गांधी मैदान में मंच के निकट पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते देश के अमर शहीदों को याद किया। उन्होंने पालिका परिषद की ओर से नगर में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी प्रा.वि. टनकपुर, चाचा नेहरू माउंटेशरी टनकपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर टनकपुर, संजय स्मृति बाल विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।



पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने तहसीलदार पिंकी आर्या व कोतवाल चन्द्रमोहन सिंह को शाॅल ओढाकर सम्मानित किया। पुलिस विभाग से राधिका भण्डारी उपनिरीक्षक, बच्ची सिंह बिष्ट उपनिरीक्षक, अंजू यादव उपनिरीक्षक, जितेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक, दिलवर सिंह उपनिरीक्षक, सोनू सिंह उपनिरीक्षक, रामलाल आरक्षी, विक्रम सिंह बिष्ट आरक्षी, उमेश गिरी आरक्षी, हरवंश राणा आरक्षी, शाकिर अली आरक्षी, शंकर आरक्षी, विक्रम सिंह आरक्षी, सूरज आरक्षी कोतवाली परिसर टनकपुर, एलआईयू इन्चार्ज शकिल अहमद रघुवर दत्त भट्ट, नरेन्द्र सिंह रावत, महात्मां गांधी प्रा.पा. टनकपुर के प्रधानाध्यापक देवी दत्त जोशी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी मो. उमर, आफताब अंसारी मानवेन्द्र शुक्ला एवं एलएम रखौलिया, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सक शाहिद एवं फायर सर्विस के गिरीश सिंह बिष्ट व राष्ट्रपति एवं अग्निशमन सेवा पदक प्राप्त करने वाले श्याम सिंह लिडिंग फायरमेंन, आंगनबाडी कार्यकत्री, विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ता, पालिका कर्मचारी अर्जुन सिंह एवं प्रमोद प्रकाश को बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।

इसके उपरान्त पालिका कार्यालय में स्थित स्वामी विवेकानन्द सिटीजन लाइब्रेरी के लिए पुस्तकें भेंट कीं। कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी भूपेन्द्र प्रकाश जोशी, सभासद कपिल उप्रेती हसीब अहमद, रईस अहमद, हुमां अंसारी, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट योगेश पाण्डेय, सविता बिष्ट, नामित सभासद कलावती कापड़ी, केदार दत्त जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पाण्डेय, धर्मानन्द पाण्डेय, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, महामंत्री संजय पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री पूरन महरा, शिवराज सिंह कठायत, हाजी मकसूद अली, हाजी शेर मोहम्मद, विनोद प्रकाश वरिष्ठ एडवोकेट, निशा वर्मा अध्यक्ष भारतीय जन चेतना परिषद एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

