ऋषभ उनियाल बनाए गए टनकपुर के नए ईओ, आदेश जारी
टनकपुर। नगरपालिका परिषद टनकपुर के ईओ के पद पर नई तैनाती हुई है। इस संबंध का आदेश शहरी विकास विभाग के उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल ने जारी किया है। आदेश के मुताबिक प्रभारी सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के पद पर तैनात ऋषभ उनियाल को टनकपुर का नया अधिशासी अधिकारी बनाया गया है। उन्हें नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल योगदान करने को कहा गया है।


