उत्तराखण्डनैनीताल

आरएस ऐरी बने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आरएस ऐरी उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी-शिक्षक संगठन प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रदेश महामंत्री पद पर अशोक राज उनियाल और मंडल अध्यक्ष गढ़वाल के पद पर मुकेश ध्यानी को जीत मिली है। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

रविवार को एमबीपीजी कॉलेज में हुए संगठन के प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर आरएस ऐरी ने 176 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी विक्रम सिंह रावत को 91 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। प्रदेश महामंत्री पद पर विजयी अशोक राज उनियाल को 140 वोट मिले। इस पद पर दूसरे दावेदार धीरेंद्र पाठक को 119 मत मिले। मंडल अध्यक्ष गढ़वाल के पद पर 59 वोटों के साथ मुकेश ध्यानी विजयी रहे जबकि महावीर प्रसाद मिश्रा को 36 वोट से संतोष करना पड़ा। इससे पूर्व संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला को 30 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया। अधिवेशन में प्रदेश के 13 जिलों से सभी घटक संगठनों के जनपदीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिवेशन में प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी, प्रताप सिंह पंवार, मनोहर कुमार मिश्रा, सुनील कोठारी, प्रो. नवल लोहनी, कुबेर आदि मौजूद रहे।

लोहाघाट के भूपेंद्र सिंह देव उर्फ ताऊ निर्विरोध प्रांतीय कोषाध्यक्ष चुने गए।

ये पदाधिकारी चुंने गए निर्विरोध:-
पारेश्वर प्रसाद ढोंढियाल, मंडलीय अध्यक्ष कुमाऊं
रमेश चंद्र जोशी, कुमाऊं अध्यक्ष
संजय भाष्कर, मंडलीय मंत्री गढ़वाल
सोहन सिंह रावत, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष
भूपेंद्र सिंह देव, प्रांतीय कोषाध्यक्ष
एसपी चमोली, प्रांतीय संप्रेक्षक
पंचम सिंह बिष्ट, संरक्षक
पूर्णानंद नौटियाल, कार्यकारी अध्यक्ष
केसी मिश्रा, कार्यकारी महामंत्री
संदीप कुमार मौर्य, हरिकेश भारतीय, नवेंदु मठपाल, विजया सती, चंद्रशेखर शर्मा उपाध्यक्ष
दीपचंद्र बुढ़लाकोटी, प्रदेश प्रवक्ता
महावीर मिश्रा, संगठन मंत्री

Ad