जनपद चम्पावतराजनीति

चम्पावत में आरएसएस से जुड़े निर्मल तड़ागी ने कांग्रेस ज्वाइन की, पार्टी पदाधिकारियों ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -
पार्टी में शामिल होने पर निर्मल तड़ागी का स्वागत करते कांग्रेसी।

चम्पावत। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े युवा अधिवक्ता निर्मल सिंह तड़ागी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का सदस्य बनने पर पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर निर्मल तड़ागी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निर्मल ने पार्टी फंड में 5500 रुपये की सहयोग राशि भी दी। बैठक में उप चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि पार्टी हाईकमान जो निर्णय लेगा, वह सर्वमान्य होगा। जिलाध्यक्ष कठायत ने बताया कि बैठक में जिलेभर के कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने उप चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। जिससे प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक का संचालन विकास साह व महेश ढेक ने किया। इस दौरान भगीरथ भट्ट, उमेश खर्कवाल, हरीश चौधरी, चिराग फर्त्याल, विमला माहरा, विमला पुजारी, आशा देवी, तारा जोशी, अशोक कार्की, रोहित बिष्ट, सौरभ साह, जगदीश जोशी, प्रकाश बोहरा, बालादत्त थ्वाल आदि मौजूद रहे।

Ad