उधमसिंह नगरक्राइमनवीनतम

रुद्रपुर : पुलिस गिरफ्त में आया फरार संजू, दरोगा पर बाइक चढ़ा कर घायल करने का है आरोप

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। पुलिस निगरानी से भागे अभियुक्त सन्जू उर्फ रघु उर्फ संजय कुमार पुत्र राजेन्द्र पाल उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम सकुली थाना शाही जिला बरेली उत्तर प्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मालूम हो कि गत 6 जुलाई को जिला अस्पताल रूद्रपुर में उपचाराधीन अभियुक्त सन्जू उर्फ रघु उर्फ संजय कुमार फरार हो गया था। संजू के खिलाफ थाना पन्तनगर में धारा-307/34 के तहत मुकदमा दर्ज था। संजू की गिरफ्तारी को एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर रूद्रपुर व क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर के नेतृत्व में थाना पन्तनगर, थाना पुलभट्टा व एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों/सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ की। उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जनपदों में दबिशें दी गईं। मंगलवार 11 जुलाई को एसओजी के एसआई भुवन जोशी बरेली जनपद में रेलवे स्टेशन रोड पर अपनी टीम के साथ अभियुक्त की सुरागरसी/पतारसी कर रहे थे। तभी मुखबिर ने बताया कि अभियुक्त एक काले रंग के अपाचे बाईक पर बरेली पुलिस लाइन रोड पर खडा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखकर वह बाइक से भागने लगा। जिस पर लड़खड़ाकर सडक पर गिर गया और पुलिस टीम ने उसे बाइक समेत दबोच लिया।

पुलिस टीम थाना पन्तनगरः-

1- निरीक्षक राजेन्द्र सिंड डांगी- प्रभारी निरीक्षक थाना पन्तनगर
2- उ0नि0 पंकज कुमार- प्रभारी पुलिस चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर
3- उ0नि0 संजय सिंह-थाना पन्तनगर
4- उ0नि0 दिनेश रावत थाना पन्तनगर
5- उ0नि0 प्रियंका टम्टा-थाना पन्तनगर
6- अ0उ0नि0 नम्रता रावत-थाना पन्तनगर
7- कानि0 206 जीवन भट्ट-थाना पन्तनगर
8- कानि0 910 भूपाल सिंह थाना पन्तनगर
9- कानि0 662 पंकज पोखरियाल थाना पन्तनगर ।
10- कानि0 522 कृपाल सिंह-पुलिस चौकी सिडकुल थाना पन्तनगर।

पुलिस टीम थाना पुलभट्टाः-

1- थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट-थाना पुलभट्टा
2- हे0कानि0 फिरोज खान-थाना पुलभट्टा
3- कानि0 449 ललित चौधरी-थाना पुलभट्टा

एस0ओ0जी0 टीमः-
1- निरीक्षक विजेन्द्र शाह
2- उ0नि0 भुवन जोशी
3- उ0नि0 मनोज धौनी
4- कानि0 656 नीरज भोज
5- कानि0 गणेश पाण्डे
6- कानि0 48 प्रवीण गोस्वामी
7- कानि0 179 महेन्द्र डंगवाल
8- कानि0 नीरज शुक्ला
9- कानि0 इमदाद

Ad