जनपद चम्पावत

दुखद # चम्पावत व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सतीश तिवारी का निधन हुआ, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। चम्पावत व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष व शांत बाजार में प्रतिष्ठान चलाने वाले सतीश तिवारी उम्र करीब 40 साल का आज सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। जीआईसी चौक में रहने वाले सतीश तिवारी के निधन पर की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई ​सतीश तिवारी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सतीश तिवारी की गिनती नगर के तेजतर्रार युवा नेताओं में होती थी।

Ad