उत्तराखण्डदेहरादूननवीनतम

दुःखद खबर : सीएम आवास में कोआर्डिनेटर के तौर पर तैनात नंदन सिंह बिष्ट का निधन हुआ

Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कार्यालय से दुखद खबर सामने आ रही है। कार्यालय में कोआर्डिनेटर के तौर पर तैनात नंदन सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अस्पताल में अंतिम सांस ली।

Ad

नंदन सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कई सालों से सहयोगी के रूप में जुड़े थे। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। आज मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। वर्तमान में उन्हें मुख्यमंत्री आवास के समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई थी। नंदन सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री कार्यालय में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार नंदन के ब्रेन में ट्यूमर था। ट्यूमर बिगड चुका था। सर्जरी के बावजूद उनकी हालत नाजुक एवम् चिंताजनक बनी हुई थी। हाल ही में सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर नंदन सिंह का हाल चाल जाना था।

Ad