चंपावतटनकपुरधर्मनवीनतम

टनकपुर : कर्मचारी कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गया सातूं आठूं पर्व

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। कर्मचारी कालौनी वार्ड नंबर 6 की नारी शक्ति सेवा समिति की महिलाओं ने गौरा-महेश (सातूं-आठूं) पर्व धूमधाम से मनाया। सातूं आठूं उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र का एक लोक पर्व है, जो भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी को मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं भगवान शिव (महेश) और देवी पार्वती (गौरा) की मूर्तियों का निर्माण करती हैं, जो वर्षाकाल में उगने वाले विभिन्न अनाजों और जड़ी-बूटियों से बनाई जाती हैं। यह पर्व देवी गौरा के मायके आने और भगवान शिव के उन्हें ससुराल से वापस ले जाने की कथा पर आधारित है, जिसमें शिव-पार्वती की उपासना की जाती है। नारी शक्ति सेवा समिति की अध्यक्ष दीपा धानिक ने बताया महिलाओं द्वारा कर्मचारी कालौनी वार्ड नंबर 6 से यात्रा शिव पार्वती की प्रतिमा को बड़े धूमधाम से नाचते गाते शनि मन्दिर तहसील तक ले जाया गया वहां महिलाओं द्वारा शिव पार्वती के भजन कीर्तन किये गये। इस मौके पर सपना पाटनी, हेमा साह, रेखा रौतेला, अंकिता जोशी, सीमा बिष्ट, जानकी महर, कमला देवी, कमला जोशी, विमला गोस्वामी, निर्मला भंडारी, सरस्वती जोशी, राधा बिष्ट, सीमा नेगी, हंसा नेगी, गीता जोशी, रजनी जोशी, कविता चौधरी, उषा जोशी, प्राची जोशी, सीमा जोशी, शशि वर्मा, चन्द्रा जोशी, ममता जोशी, गोदावरी नेगी, तनूजा जोशी, नमिता जोशी, अनिता भट्ट,नीतू सिंह आशा जोशी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Ad Ad