उत्तराखण्डउधमसिंह नगरचंपावतनवीनतमबनबसाहादसा

सड़क हादसे में सिंगर पवनदीप राजन की मां हुईं घायल, सीएम धामी ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल

ख़बर शेयर करें -

खटीमा/बनबसा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मशहूर सिंगर पवनदीप राजन की मां सरोज राजन का गुरुवार को निजी अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मालूम हो कि बुधवार को चम्पावत जिले के बनबसा में महाराणा प्रताप गेट के पास अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने और स्पीड ब्रेकर से वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया था। इसमें पवनदीप राजन की मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके हाथ और पांव में फैक्चर हो गया था। खटीमा में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच सीएम धामी ने गुरुवार को स्वास्तिक अस्पताल पहुंच कर पवनदीप राजन की मां का हाल जाना।

Ad Ad

उन्होंने पवनदीप को ढांढस बंधाने के साथ अस्पताल के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्रवाल से उनका मां का हाल जाना। गुरुवार सुबह उनकी मां का ऑपरेशन किया गया। जब सीएम अस्पताल पहुंचे उस समय वह बेहोश थीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्परता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पवनदीप राजन न केवल उत्तराखंड की पहचान हैं, बल्कि पूरे देश में अपनी प्रतिभा और संस्कारों से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने उनकी माता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। स्वास्तिक अस्पताल के प्रशासक अंजनी विक्रम सिंह ने बताया कि पवनदीप राजन की मां अब होश में हैं और भोजन भी कर रही हैं।

Ad Ad