नवीनतम

लोहाघाट में जुआ खेलते हुए छह लोग गिरफ्तार, मौके से बरामद हुए 2.90 लाख रुपये

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। पुलिस ने शनिवार को छापा मार कर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 2.90 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि शनिवार को लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत चांदमारी, जी0आई0सी0 के पास से ईश्वर सिंह माहरा पुत्र जय सिंह माहरा, निवासी चांदमारी, निकट जीआईसी मैदान लोहाघाट द्वारा अपने घर पर दीपावली पर्व के दौरान जुआ खिलवाने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घर पर छापा मारा गया तो मौके से ईश्वर सिंह सहित 06 लोगों को घर के नीचे तल पर जुआ खेलते हुऐ गिरफ्तार किया गया। मौके से 52 ताश के पत्ते एवं 2,13,000/- माल फड तथा 77,750- जामा तलाशी में बरामद किए गए। सभी के खिलाफ थाना लोहाघाट में मुकदमा धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए लोगों में ईश्वर सिंह माहरा पुत्र जय सिंह माहरा, उम्र- 45 वर्ष, निवासी चांदमारी, निकट जीआईसी मैदान लोहाघाट (मकान मालिक), प्रकाश सिंह माहरा पुत्र जय सिंह महरा, उम्र-38 वर्ष, निवासी बरकांडे, जनकाण्डे, थाना लोहाघाट, प्रदीप सिंह ढेक पुत्र गोविन्द सिंह ढेक, उम्र- 29 वर्ष, निवासी मल्ला ढेक, थाना लोहाघाट, नितिन ढेक पुत्र गंगा सिंह, उम्र-29 वर्ष, निवासी सेरीगैर, कलीगांव, थाना लोहाघाट, प्रकाश सिंह बिष्ट पुत्र विरेन्द्र सिंह, उम्र-33 वर्ष, निवासी डैसली थाना लोहाघाट व निर्मल सिंह ढेक पुत्र जगत सिंह ढेक, उम्र-29 वर्ष, निवासी तल्लाढेक, थाना लोहाघाट शामिल हैं। पुलिस टीम में एसओ जसवीर सिंह चौहान, एसआई सोनू सिंह, मनोज सिंह, कांस्टेबल जीवन पाण्डेय, श्याम सिंह, सुनील कुमार, अनिल भट्ट व प्रकाश सिंह शामिल रहे।

Ad