जनपद चम्पावतटनकपुर

एसपी ने पुलिस कर्मियों संग टनकपुर में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं व स्थानीय महिलाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। एसपी देवेंद्र पींचा ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं व टनकपुर क्षेत्र की महिलाओं के साथ मिलकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। गुरुवार को एसपी देवेंद्र पींचा पुलिस व अन्य पुलिस कर्मियों ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंच कर द्यालय की छात्राओं व अध्यापिकाओ के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं तथा अध्यापिकाओ द्वारा पुलिस अधीक्षक, सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधते हुए सदैव बहनों की रक्षा किए जाने का वचन लिया। पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष टेबिल टेनिस की मांग रखी। एसपी जल्द उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही विद्यालय की बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाए जाने हेतु आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर वार्डन प्रेमा ठाकुर, रेनू वल्दिया, संगीता सिंह, मनु तिवारी, संजू चंद, अर्चना उप्रेती, आनंदी बुराठी, ललिता सोनी, पार्वती आदि मौजूद रहीं।

Ad


इसके बाद टनकपुर क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सभी महिलाओं व बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा व अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधते हुए रक्षा का वचन मांगा गया और सभी पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी महिलाओं व बहनों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी महिलाओं और बहनों को रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।

Ad