एसपी देवेंद्र पींचा ने सुनीं बनबसा के लोगों की समस्याएं


बनबसा। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने शुक्रवार को एनएचपीसी गेस्ट हाउस में क्षेत्र के संभ्रात नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बनबसा के व्यापरियों को सीमा पर व्यापार संबंधी आ रही समस्याओं का समाधान करने, वरिष्ठ व्यापारी शकर लाल वर्मा में क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार और नशेड़ियों पर अंकुश लगाने, देवीपुरा ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने ग्राम सभा के समीप पुलिस गश्त और बढ़ाने, संजय जोशी ने नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी ने नेपाली नागरिकों के साथ सीमा में तैनात सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मित्रवर व्यवहार किये जाने की माग उठाई। समस्याओं से अवगत होने के बाद पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह पींचा ने सभी समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में पुलिस उपाध्यक्ष अविनाश वर्मा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, शारदा बैराज प्रभारी हेमंत सिंह, इमीग्रेशन चेक पोस्ट अधिकारी इंदर सिंह के अलावा टैक्सी यूनियन के भरत सिंह, जगदीश चंद, दीपक सक्सेना, दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, ग्राम प्रधान महेश मुरारी, व्यापार मंडल महामंत्री अभिषेक गोयल, कोषाध्यक्ष लोकेश पारिक, पवन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

