जनपद चम्पावत

एसपी पींचा ने सुनीं पुलिस पेन्शनर्स की समस्याएं

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। सोमवार को एसपी देवेन्द्र पींचा ने चम्पावत में निवासरत पुलिस पेन्शनर्स की समस्याएं सुनीं। साथ ही उनसे सुझाव भी लिए। पुलिस कार्यालय चम्पावत में आयोजित गोष्ठी में एसपी ने पेन्शनर्स से कुशलक्षेम पूछते हुए उनकी निजि, पारिवारिक तथा स्थानीय स्तर की समस्याओं को सुना। साथ ही सुझाव भी लिए। पुलिस पेन्शनर द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निदान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सभी पुलिस पेन्शनर से कहा गया कि वे हमेशा अपने आप को पुलिस विभाग का अभिन्न अंग समझते रहेंगे। साथ ही अपेक्षा की कि उनसे पुलिस परिवार को निरन्तर सहयोग मिलता रहेगा। कहा गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सम्बन्धित थाना/ उच्चाधिकारियों या पुलिस हेल्प लाईन में कॉल कर सकते हैं। पुलिस उनकी मदद को हमेशा तत्पर रहेगी। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कुन्दन सिंह देव, सुन्दर सिंह ढेक, त्रिलोक सिंह अधिकारी, तिलोमनी, जोथ सिंह बोहरा, रामदत्त जोशी, भैरव दत्त बिष्ट आदि मौजूद रहे।