खेल परिषद उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने किया स्टेडियम का निरीक्षण, समस्याओं को सुना

टनकपुर/चम्पावत। राज्य स्तरीय खेल परिषद उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने स्पोर्टस स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना। इससे पहले यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत व अन्य ने उनका स्वागत किया।

खेल परिषद उपाध्यक्ष बिष्ट ने स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री धामी का सपना है कि हर खिलाड़ी आगे बढ़े व खेल में बेहतरीन प्रतिभा दिखाकर राज्य का नाम रोशन करे। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद कर्मचारियों ने स्टेडियम में एक ट्यूबवैल लगवाने का आग्रह किया। कहा कि ट्यूबवैल लगने से गर्मी में सूख रहे मैदान को पानी देकर हरा भरा किया जा सकेगा। साथ ही पेयजल आदि की समस्या भी दूर होगी।
बाद में खेल परिषद उपाध्यक्ष पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए तथा भाजपा पार्टी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश को आगे बढ़ाने में अनेक कार्यों में योगदान किया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता नारायण महर, कृष्णा जोशी, मुकेश जोशी, राम सिंह धौनी, देबू सामंत, नवीन चौहान, हेमा बिष्ट, हंसा जोशी अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

