जनपद चम्पावतनवीनतमराजनीति

राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र बोहरा समर्थकों के साथ भाजपा ​में शामिल हुए

ख़बर शेयर करें -

लोहाघाट। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस छोड़ अब भाजपा में आ गए हैं। इसके अलावा तुलसी प्रसाद, केशर सिंह, माधवानंद शर्मा, राकेश शर्मा, दरबान सिंह, मोहन सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान सभी ने भाजपा की सदस्यता ली। इधर, गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर लोहाघाट में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, आनंद अधिकारी, चंद्रशेखर बगौली, गंगा पाटनी, कीर्ति बगौली, नरेश करायत, सतीश खर्कवाल आदि रहे।

Ad