उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, चम्पावत की आशा देवी बनीं प्रदेश सचिव, विमला माहरा को जिलाध्यक्ष की कमान

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकरिणी की सूची जारी हो गई है। जिसमें आठ को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, 12 को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 को प्रदेश महासचिव व 37 को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। वहीं 17 जिलाध्यक्षों व चार महानगर अध्यक्षों की भी घोषणा हुई है। चम्पावत जिले की आशा देवी को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं विमला माहरा को चम्पावत की जिलाध्यक्ष घोषित की गई हैं।



