उत्तराखण्डनवीनतम

भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ, किसी भी पद पर रहा हो भ्रष्टाचार सिद्ध होने पर होगी कार्रवाई: धामी

Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के सख्त खिलाफ है। भ्रष्टाचार मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बढ़ा हो, किसी भी पद पर हो, कार्रवाई जरूर की जाएगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। कहा कि सरकार पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर राज्य के विकास के लिए समर्पित हो कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के सपने को साकार करने के लिए हर क्षेत्र में जनसंवाद स्थापित कर रही है। लोगों की राय के मुताबिक ही उत्तराखंड को देश के मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा। भाजपा सरकार ने राज्य में पहली बार पक्ष-विपक्ष सबको साथ लेकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करने की परंपरा शुरू की है। सभी क्षेत्रों में विकास के लिए हर विधायक से 10-10 प्रस्ताव मांगे गए हैं। विधायकों के सपनों के मुताबिक ही क्षेत्र के लिए विकास योजनाएं मंजूर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के नए फैसले के मुताबिक गांव स्तर पर चौपाल लगाकर स्थानीय विकास के सपने को साकार किया जाएगा। जनता की जरूरतों के मुताबिक ही विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। विधायक सुमित हृदयेश के अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस बात का संज्ञान लेंगे।

Ad
Ad