जनपद चम्पावतबनबसा

हड़ताली पर्यावरण मित्रों को मिला चेयरमैन विजय वर्मा का समर्थन

ख़बर शेयर करें -
चम्पावत में पर्यावरण मित्रों के साथ प्रदर्शन करते पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा व अन्य।

चम्पावत। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर चल रहे पर्यावरण मित्रों को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा का समर्थन मिला है। चेयरमैन वर्मा धरना स्थल पर पहुंच कर पर्यावरण मित्रों के प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से मांग की कि वे पर्यावरण मित्रों की मांगों को जल्द पूरा करे। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश में कोरोना महामारी का प्रकोप था, तब इन्हीं पर्यावरण मित्रों ने कोरोना को हराने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी और दिन रात पूरी मेहनत के साथ सरकार का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। आज सरकार के इनकी मांगों को अनसुना कर ​दे रही है। इससे बड़े कष्ट की बात कोई हो ही नहीं सकती। उन्होंने सरकार से पर्यावरण मित्रों की मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग की। समर्थन देने वालों में यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद बड़ेला, अंकित खर्कवाल, राजेश जोशी, दीक्षित भट्ट आदि शामिल रहे।

बनबसा। नगर पंचायत देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा अध्यक्ष प्रमोद रत्नाकर व महामंत्री सनी देवल वाल्मीकि के नेतृत्व में गुरुवार को चौथे दिन भी पर्यावरण मित्र कार्यबहिष्कार पर रहे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए सरकार से उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में नन्हे लाल वाल्मीकि, सागर वाल्मीकि, राज किरण वाल्मीकि, नीलम देवी, शानू देवी, कमलेश देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, रजत वाल्मीकि आदि शामिल रहे।

बनबसा में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र।