जनपद चम्पावतनवीनतमशिक्षा

छात्र संघ चुनाव : चम्पावत व देवीधुरा में अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, लोहाघाट में निर्विरोध निर्वाचन तय

Ad
ख़बर शेयर करें -
चम्पावत में छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते एबीवीपी के अंकित खर्कवाल।

चम्पावत। चम्पावत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर नामांकन दाखिल किए। छात्र संघ अध्यक्ष पद एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद को छोड़कर अन्य पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ है। कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। चुनाव प्रभारी डॉ. बीपी ओली ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनीष महर एवं अंकित खर्कवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अंकित भट्ट एवं कुशाग्र वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि अन्य पदों पर एक-एक ही नामांकन हुआ है। बताया कि नामांकन प्रक्रिया से पूर्व ही पुलिस की ओर से सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गईं थीं।

Ad

चम्पावत महाविद्यालय के छात्रसंघ उम्मीदवार
अध्यक्ष पद: मनीष महर और अंकित खर्कवाल।
उपाध्यक्ष – दिव्या बिष्ट।
उपाध्यक्ष (छात्रा) – भावना फर्त्याल।
सचिव – विजय कुमार।
संयुक्त सचिव – दीपक कुमार।
कोषाध्यक्ष – ओमप्रकाश।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – अंकित भट्ट और कुशाग्र वर्मा।

चम्पावत में निर्विरोध निर्वाचित हुए छात्र संघ के पदाधिकारी।

देवीधुरा कॉलेज में दीपक और देवेंद्र अध्यक्ष पद के उम्मीदवार
देवीधुरा। आदर्श राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में सात उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। चुनाव प्रभारी डॉ. रजनी मेहरा ने बताया कि सात पदों के लिए नामांकन पत्र भरे गए हैं जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दीपक चंद्र एवं देवेंद्र भट्ट ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। देवकी व अर्जुन सिंह ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन पर्चा भरा है। उपाध्यक्ष पद पर कमल सिंग्वाल, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुनीता, सचिव पद पर सौरभ जोशी, संयुक्त सचिव पद पर पवन सिंगवाल व कोषाध्यक्ष पद पर दीपा ने नामांकन कराया है।

लोहाघाट कॉलेज: मयंक का निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष बनना तय
लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में 24 दिसंबर को होने वाले छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। प्रभारी प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने बताया कि कुल 26 नामांकन पत्र बिके थे। बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए एबीवीपी के मयंक ढेक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर पल्लवी देव, संयुक्त सचिव पद पर गौरव पांडेय और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए संजय सिंह मेहता ने नामांकन पत्र जमा किया। इन चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसके अलावा छात्र उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन कलखुड़िया और रितिक सिंह ढेक, सचिव पद पर पंकज जोशी और अजय सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन सिंह बोहरा, अंकित सिंह माहरा और सागर सिंह ढेक, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए प्रवीण सिंह और विवेक जोशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर डॉ. लता कैड़ा, डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. दिनेश राम, डॉ. अपराजिता, संयोजक और सदस्य डॉ. रितु मित्तल, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. शांति मौजूद रहीं। संवाद

लोहाघाट कॉलेज के ये हैं उम्मीदवार
अध्यक्ष – मयंक ढेक
उपाध्यक्ष पद- ललित मोहन कलखुड़िया और रितिक सिंह ढेक।
उपाध्यक्ष (छात्रा)- पल्लवी देव।
सचिव- पंकज जोशी और अजय सिंह बिष्ट।
संयुक्त सचिव -गौरव पांडेय
कोषाध्यक्ष- अर्जुन सिंह बोहरा, अंकित सिंह माहरा और सागर सिंह ढेक।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि- प्रवीण सिंह और विवेक जोशी।
सांस्कृतिक सचिव -संजय सिंह मेहता

Ad