टनकपुर

टनकपुर # एक किशोर शारदा नदी में बहा, खोजबीन जारी

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। मंगलवार को नगर का एक किशोर शारदा नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभियान चला कर उसे खोजने का प्रयास किया। अभी तक किशोर का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अमावस्या की पर्व पर नई बस्ती एवं घसियारा मंडी के लोगों ने शोभा यात्रा निकाली। बताया जा रहा है कि इस बीच शोभा यात्रा में शामिल अभिषेक पुत्र महेश निवासी नई बस्ती अपने साथी दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने लगा। तभी वह नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर जल पुलिस के जवानों ने उसे बचाने के लिए अभियान चलाया। किसी कार्य से पीलीभीत गए युवक के परिजन उसके बहने की सूचना पर आनन फानन में लौट आए। किशोर को खोजने के प्रयास जारी हैं। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया
कि किशोर को खोजने का अभियान जारी है।

Ad