टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : अमर उजाला के पत्रकार भुवन पाटनी को पितृ शोक

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। ककराली गेट निवासी उत्तराखंड परिवहन विभाग से सेवानिवृत्त व अमर उजाला के पत्रकार भुवन पाटनी के पिता ललित मोहन पाटनी का स्वर्गवास हो गया है। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने अपने निवास में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, पुत्र विष्णु पाटनी, अमर उजाला के पत्रकार भुवन पाटनी, डॉ. दिनेश पाटनी, पुत्री ममता, गीतांजलि का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।दिवंगत पाटनी का अंतिम संस्कार टनकपुर शारदा घाट में किया गया। जहां उन्हें तीनों पुत्रों ने मुखाग्नि दी। ललित मोहन पाटनी के निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, जिला महामंत्री पूरन मेहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, हर्षवर्धन सिंह रावत, धर्मानंद पांडे, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र चंद, राजेश देउपा, रवीन्द्र धामी, दीपक धामी, बाबूलाल यादव, देवेन्द्र चंद देवा, दिनेश खर्कवाल, दिनेश शास्त्री, मयंक पंत, एलडी भट्ट, नारायण भट्ट, नवी अंसारी, विनोद काला, प्रकाश पुनेड़ा, अमित जोशी, विनोद पाल, सुरेश उप्रेती, दीपक फुलेरा, आबिद हुसैन सहित तमाम लोगों ने दुख जताया है।

Ad