चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर के सर्राफा व्यापारी संजय वर्मा का निधन हुआ, शोक की लहर

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर के युवा प्रतिष्ठित सर्राफा व्यापारी संजय वर्मा का कल देर रात निधन हो गया। संजय वर्मा विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका लंबे समय तक उपचार चला। कल देर रात उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का उमड़ना शुरू हो गया था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई विनोद वर्मा एवं भतीजे विकास वर्मा ने मुखाग्नि दी। संजय अपने पीछे अपनी माता, पत्नी एवं एक पुत्र एवं पुत्री को छोड़ गये हैं। विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, सविता बिष्ट, शैलेंद्र सिंह, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, दिलदार अली, वकील अंसारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, संजय पांडेय, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा सहित तमाम लोगों एवं व्यापारियों ने शोक जताया है।