चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : वन निगम परिसर में चलाया गया सफाई अभियान

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। शुक्रवार को वन निगम परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। नवनियुक्त प्रभागीय विक्रय प्रबंधक मुदित आर्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान के दौरान कार्यालय परिसर व पार्क में अवांछित घास खास तौर पर पार्थेनियम (गाजर घास) एवं कूड़ा करकट आदि को सामूहिक प्रयास से साफ़ किया गया। जिससे परिसर की सुरक्षा और सौंदर्य में काफी सुधार हुआ। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के अभियान न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाते हैं, बल्कि समुदाय की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। प्रभागीय विक्रय प्रबंधक ने स्वच्छ और सुरक्षित रहने की जगह बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि निवासियों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी स्वस्थ पर्यावरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है तथा भविष्य में भी परिसर को स्वच्छ रखने और पर्यावरण के लिए निरंतर प्रयास की आवश्यकता पर भी जोर डाला। सफाई अभियान में मोहन चंद्र जोशी, जगदीश सिंह बोहरा, श्याम सिंह बिष्ट, नीरज कुमार शर्मा, आनंद सिंह राणा, हिमांशु पाल, विकास सिंह राणा, सौरभ कुमार पांडे एवं शारदा खनन प्रभाग/लॉगिंग प्रभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad Ad