टनकपुर : ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक और युवती घायल, दोनों के लिए मुख्यमंत्री कैम्प कार्मिक बने देवदूत
टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के पीलीभीत चुंगी के नजदीक बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार दो लोग चोटिल हो गये। जिसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल मे भर्ती किया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। समूचे घटनाक्रम मे सीएम कैम्प कार्यालय के कर्मी ने देवदूत का दायित्व निभाते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पीलीभीत चुंगी के निकट बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में बाइक सवार खटीमा निवासी 20 वर्षीय अदिति पांडे पुत्री राजेश और गैड़ाखाली निवासी 27 वर्षीय राजेश पुत्र बहादुर राम चोटिल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। डॉ ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि युवक युवती की हालत खतरे से बाहर है, जिनका उपचार किया जा रहा है।





