टनकपुर : ईओ ऋषभ उनियाल को पालिका बोर्ड ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया
पालिका बोर्ड एवं विभागीय कार्मिकों के साथ अधिशासी अधिकारी ने ली बैठक
टनकपुर/चम्पावत। नगरपालिका परिषद के नए अधिशासी अधिकारी ऋषभ कुमार पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने मंगलवार को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने ईओ उनियाल का स्वागत करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क, नाली, जल निकासी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में नगर पालिका प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि ऋषभ उनियाल अपने प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता से नगर को नई दिशा देंगे। नवागत अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जनहितकारी और विकासोन्मुखी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा चल रही एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना उनकी कार्ययोजना में शामिल रहेगा। इस अवसर अधिशासी अभियंता लक्ष्मण सिंह बोरा, प्रधान लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, हेमंत टंडन, प्रिया बिष्ट, अर्जुन, अनुराधा, सिम्मी, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अंसारी, सब्या वाल्मीकि, वर्षा शर्मा, चर्चित शर्मा, आशा भट्ट, बबीता वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सविता बिष्ट, केपीएस इंचार्ज शिवा, राकेश वाल्मीकि, कमलेश वाल्मीकि सहित आदि लोग मौजूद रहे।

