चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : पूर्व सैनिक हरिनंदन गहतोड़ी का निधन हुआ, सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। नगर निवासी पूर्व सैनिक हरिनंदन गहतोड़ी का कल रविवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरिनंदन गहतोड़ी विगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने रविवार की देर रात अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रों एडवोकेट एलडी गहतोड़ी और उप निरीक्षक भुवन गहतोड़ी का परिवार छोड़ गये हैं। स्व. गहतोड़ी ने भारतीय सेना में सेवा के दौरान 1962 व 1971 का युद्ध लड़ा था।

उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को शारदा घाट में किया गया। जहां उनके दोनों पुत्र ज्येष्ठ पुत्र एलडी गहतोड़ी कनिष्ठ पुत्र भुवन गहतोड़ी ने पिता को मुखाग्नि दी। क्षेत्रीय जनता ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर शारदा घाट में नाम आंखों से विदाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, भाजपा नेता दीपक पाठक, हर्षवर्धन रावत, कै. भानी चंद, चंद्रशेखर गहतोड़ी, एसडीएम आकाश जोशी, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन रावत, सीएम नोडल अधिकारी केदार बृजवाल, राजपाल चौहान, शशांक पांडेय, बृजेश जोशी, जीवन सिंह नेगी, एडवोकेट विजय चंद, विनोद कुमार वर्मा, उमेश डुंगरिया, महेश डुंगरिया, कमल गड़कोटी, सुरेश चंद, शंकर गड़कोटी, किशोर खर्कवाल, प्रियंक खर्कवाल सहित तमाम लोगों ने हरिनंदन गहतोड़ी के निधन पर शोक जताया है।

Ad