जनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : गैडाखाली व खटोली मनाया गया बाबासाहेब अंबेडकर का जन्मोत्सव

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर गैडाखाली नंबर 3 में भूतपूर्व सैनिक सुरेश लाल के आवास पर जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सूरज प्रहरी भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी व पर्यावरण संरक्षण टीम की मुखिया दीपा देवी उपस्थित रहीं। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही बाबा साहेब के विचारो को आत्मसात करने के लिए जनता को जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब भारतीय बहुज्ञ, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का प्रण किया। इस मौके पर पौधारोपण भी किया गया। साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर हरली देवी, लीला देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, उषा देवी, सरस्वती देवी, सविता देवी, मुकेश कुमार, कमलेश कुमार, महक, राशि, दिया आदि उपस्थित रहे।

चम्पावत:सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खटोली में मनाई गई अंबेडकर जयंती

चम्पावत। चम्पावत जिले के दूरस्थ ग्राम खटोली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक प्रसाद ने की। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में मौजूद समस्त लोगों ने संविधान निर्माता डॉक्टर अंबेडकर को याद कर उनके चित्र में माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। दीपक प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर भारत की महान विभूतियां में से एक हैं। जिन्हें युगों युगों तक याद रखा जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान तल्ला खटोली मुनीम राम सहित समस्त आचार्य गण और ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad