चंपावतटनकपुरनवीनतम

टनकपुर : रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दिया धरना

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर/चम्पावत। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा टनकपुर के पदाधिकारियों एवं चालक परिचालकों ने शाखा अध्यक्ष कौशल कर्नाटक के नेतृत्व में ऑफ रोड वाहनों को ऑन रोड किए जाने की मांग को लेकर सहायक महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना देने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष भोपाल सिंह, शाखा मंत्री पंकज पंत, मोहित, धीरज सिंह, जगदीश सामंत, अशोक बोहरा, कमल रावत, संजीव कुमार, शशांक त्रिपाठी, दरबार राम, सुनील चंद, दीपक, नरेंद्र तिवारी, भूपेश गहतोड़ी, हरि जोशी, सुखदेव सिंह, प्रमोद जोशी, नवीन सिंह कुंवर, रविंद्र मुरारी आदि शामिल रहे। संयुक्त परिषद की मांग पर आरएम आलोक बरनवाल ने कहा है कि मांग का संज्ञान लेकर जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Ad Ad