चंपावतजनपद चम्पावतटनकपुरनवीनतमस्वास्थ

टनकपुर : साधकों ने मिट्टी स्नान का लिया आनंद, नव योग केंद्र में चले तीन दिनी प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ का समापन हुआ

Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। सोमवार को 7वें प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में नवयोग सूर्योदय सेवा समिति, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ 2024 का तीन दिवसीय कार्यक्रम नव गोग केंद्र टनकपुर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों साधकों ने मिट्टी स्नान का आनंद लिया।

Ad

प्रार्थना शंख ध्वनि दीप प्रज्वलन मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि दीपक रजवार और भाजपा जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा ने किया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो. मुरली मनोहर पाठक ने कहा प्राकृतिक चिकित्सा हमारी अमूल धरोहर है। ग्रंथो में इसका उल्लेख किया गया है। आज आधुनिक युग में इसकी आवश्यकता अधिक है। स्वागत संबोधन डॉ. विवेक मिश्र ने किया।

प्रस्तावना में डॉ. नवदीप जोशी ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा के लिए टनकपुर वातावरण बहुत सुंदर है, इसको विकसित करना होगा। डॉ. सुनील कुमार श्रीवास, संकायाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा व योग, मोनाड विश्वविद्यालय ने उपवास पर जोर दिया। कनाडा से डॉ. हरीश वर्मा आयुर्वेदाचार्य ने प्राकृतिक चिकित्सा की शिक्षा पर जोर दिया। सिंगापुर से योगी सुखदेव ने आहार की उपयोगिता बताई। अध्यक्ष्ता डॉ. देवीदत्त जोशी होमोयोपथ ने की। धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. नवजीत जोशी ने किया। संचालन मुकेश जोशी ने किया। सेमिनार में स्कूली बच्चों के साथ हजारों लोग मौजूद रहे।

Ad