चंपावतटनकपुरधर्मनवीनतम

टनकपुर : कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा और दशहरा महोत्सव का आगाज

Ad
ख़बर शेयर करें -

गांधी मैदान से मुख्य बाजार होते हुए शारदा घाट से वापस मैदान तक निकाली गई कलश यात्रा

Ad

टनकपुर। नव युवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव और सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का रविवार को कलश यात्रा के साथ आगाज हो गया। पीले वस्त्र धारण कर सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर यात्रा निकाली। कलश यात्रा के मुख्य यजमान और कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे सपत्नी श्रीमद भागवत पुराण को सिर पर लेकर चल रहे थे। यात्रा में काली की झांकी और दिल्ली से आया बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।

कलश यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर अस्पताल रोड, मुख्य बाजार, शारदा चुंगी होते हुए शारदा घाट पहुंचीं। जहां से कलश में जल लेकर महिलाएं वापस गांधी मैदान पहुंचीं। जहां विधिवत पूजन किया गया। सोमवार से आचार्य अनंत दास महाराज शाम चार बजे से भागवत कथा सुनाएंगे। कमेटी संस्थापक विशाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कथा 23 सितंबर से 29 सितंबर तक कथा चलेगी। जहां पर प्रतिदिन शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 30 सितंबर को हवन एवं सीता रसोई के भंडारे का आयोजन कर कथा का समापन किया जाएगा। इसके बाद दशहरा महोत्सव के कार्यक्रम शुरू होंगे।

एक व दो अक्टूबर को डांस और कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 3 अक्टूबर से रामलीला मंचन होगा। 12 सितंबर को भव्य रावण, मेघनाथ और कुंभकरण की पुतलों के दहन के साथ दशहरा महोत्सव का समापन होगा। कलश यात्रा के दौरान संस्थापक नीरज सिंह, संरक्षक ओंकार सिंह, संजय अग्रवाल, बोर्ड अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, सचिव मयंक पंत, उपाध्यक्ष संजय गर्ग, कल्पना आर्य, करन शर्मा, अमित परवेज, आय व्यय अधिकारी नितिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी विनय कुमार शर्मा, राजेंद्र चौधरी, पूनम कोहली, सुषमा गुप्ता, आशु गर्ग, मयंक गर्ग, नेहा पांडे, सीमा अग्रवाल, सीमा कोहली, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Ad