जनपद चम्पावतटनकपुर

टनकपुर # सुमन बनीं हरेला क्लब महिला विंग अध्यक्ष, 16 को होगा शपथ ग्रहण समारोह

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। हरेला क्लब महिला विंग की बैठक में सुमन वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। शनिवार को वर्तमान कोषाध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रेखा पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन कल्पना धामी ने किया। बैठक में सुमन वर्मा को अध्यक्ष, सुनीता गहतोड़ी को उपाध्यक्ष, शांति भट्ट को सचिव, हेमा जोशी को उप सचिव, रीता कलखुड़िया को कोषाध्यक्ष, पार्वती खर्कवाल को उप कोषाध्यक्ष, मंजू भट्ट को प्रचार एवं प्रसार मंत्री, शांति कापड़ी को सह प्रचार एवं प्रसार मंत्री, ऋचा सुतेड़ी को मीडिया प्रभारी, आशा पुजारी को सह मीडिया प्रभारी चुना गया। प्रभा जोशी, गीता चंद, कल्पना धामी, विद्या जुकरिया, दीपा नरियाल व रेखा पाण्डेय को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। बैठक में पुष्पा जोशी, विद्या जोशी, हेमा वर्मा, कुसुम जोशी, हंसा जोशी, लीला मंगला, पदमा पोखरिया, नीलम भट्ट आदि मौजूद रहीं।