नवीनतम

टनकपुर : जिएं पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा पास करने वाली युवतियों को किया गया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ‘जिएं पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी’ तहसील टनकपुर की सदस्य रही सुनीता के (राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और उत्तराखंड पेय जल निगम क्लर्क) और शाहीन अंसारी के (राजस्व उप निरीक्षक ग्राम विकास अधिकारी, अमीन) चयन होने पर दोनों को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तहसीलदार पिंकी आर्या रहीं। उन्होंने दोनों युवतियों का मुंह मीठा कराया और उपहार भेंट किए। इस दौरान तहसीलदार पिंकी आर्या को स्थानांतरण होने पर विदाई भी दी गई। गौरतलब है कि पूर्व में टनकपुर के उप जिलाधिकारी रहे हिमाशु कफल्टिया ने क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य से ‘जिएं पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी’ की स्थापना की थी। तब से इन पुस्तकालयों में तमाम बच्चे परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कई ने विभिन्न प्रतियोगिताएं पास भी की हैं। सम्मान समारोह में मोहित सिंह देउपा, अमित जोशी बिट्टू, दीपक सिंह, सुभाष अधिकारी, नीरज जोशी, कोमल, बरखा, पूजा, सुमन टम्टा, प्रिया, रूपा विश्वकर्मा, नेहा,बिष्ट, नवीन चंदोला, विशाल नेगी, संजय बिष्ट, जय जोशी, अनिल सिंह, हिमांशु बिष्ट, सौरभ नेगी, गौरव नेगी आदि मौजूद रहे।

Ad