टनकपुरनवीनतम

टनकपुर : उचौलीगोठ में महिला पर बाघ ने किया हमला, बालबाल बची

ख़बर शेयर करें -

टनकपुर। पूर्णागिरि रोड पर स्थित ग्राम उचौलीगोठ निवासी एक महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। बाघ के हमले में महिला बालबाल बची। उसे उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उचौलीगोठ गांव की गीता देवी पत्नी रमेश सिंह महर उम्र 42 साल चारा लेने शारदा रेंज के ब्रह्मदेव बीट जंगल की और गई थी। तभी अचानक पीछे से बाघ ने महिला के सिर पर हमला कर दिया। साथ में चल रही महिलाओं ने हल्ला मचाया तो बाघ महिला को छोड़ झाड़ियों की ओर भाग गया। ग्रामीणों द्वारा महिला को उपचार के लिए निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां डॉ. आफताब अंसारी द्वारा घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। उधर, हमलावर जानवर को पहले गुलदार समझा जा रहा था। महिलाओं ने ​जानवर के संबंध में वन कर्मियों को जो जानकारी दी है, उससे हमलावर के बाघ होने की संभावना जताई जा रही है। वन कर्मियों ने स्थलीय निरीक्षण करने के बाद बताया कि घटना चम्पावत वन प्रभाग के बूम रेंज हुई है।

Ad