खेल

टनकपुर के सचिन बोहरा ने जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स में जीता सिल्वर

ख़बर शेयर करें -

असम के गुवाहाटी में एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत आयोजित 37वीं अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर के सचिन सिंह बोहरा ने रजत पदत जीता है। बोरागोठ निवासी सचिन सिंह बोहरा पुत्र हिम्मत सिंह बोहरा ने शनिवार को राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। सचिन वर्तमान में आर्मी स्पोर्ट्स कॉलेज पुणे में पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पूर्व सचिन ने 9वीं राष्ट्रीय ओपन वॉक रेस चैंम्पियनशिप रांची में अंडर-20 में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इससे पूर्व भी सचिन कई राष्ट्रीय वॉक रेस प्रतियोगिता में मैडल प्राप्त कर चुका है। सचिन की उपलब्धि पर संजय पाठक, भगत सिंह, प्रताप मेहरा, नारायण सिंह अधिकारी, पुष्कर सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान भवानी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास धामी, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, गोविन्द सामन्त, पूरन मेहरा, दीपक पाठक, रोहिताश अग्रवाल, उर्मिला चंद, हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा आदि ने बधाई दी है।